
आनी में देव परंपरा से शिव पिंडियों की स्थापना
आनी क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध महादेव मंदिर शमशर में सावन के पवित्र महीने के लिए नई व्यवस्था शुरु की गई है। बुधवार को शिव पिंडियो की स्थापना देव परम्परा अनुसार की गई है। शमशरी महादेव के पुजारी शिवराम शर्मा ने कहा की पिछली बरसात में मंदिर स्थल एवं प्राचीन मूर्तिया खडि़त हुई थी। इस वर्ष शिव भगतो के लिए मंदिर में शिव पिंडियो की स्थापना की गई है। पुजारी ने कहा की एक शिव लिंग नेपाल काठमांडू मंदिर में स्थित शिव पिंडी का रूप शमशरी महादेव मंदिर में मौजूद है। जिसके दर्शन सावन के पवित्र महीने में सबको करने चाहिए। इसके आलावा रुद्रा अभिषेक हवन पाठ पूजा करने के लिए 12 पवित्र शिव माता ,देवी कामक्षा माता लक्ष्मी, गणेश, कार्तिके की स्थापित की गई है। देवता शमशरी महादेव के पुरोहित स्वरूप चंद शर्मा की अगुवाई मे मंदिर मे शिव पिंडियाएऔर वाध्य यंत्रो का निर्माण कार्य किया गया।
पुरोहित स्वरूप चंद शर्मा ने कहा की इस पवित्र महीने मे शिव की पूजा करना हर परिवार के लिए जरूरी है। ये हिन्दु धर्म का सबसे बड़ा महापर्व माना गया है। मंदिर कमेटी के प्रधान किशोरी लाल ठाकुर ने कहा की देश प्रदेश के सभी श्रद्धालु शमशरी महादेव मंदिर में रुद्रा अभिषेकएशिव पिंडी की पूजा कर सकते है। उन्होंने शिव भगतो से आग्रह किया है की मंदिर परिसर में शिव पिंडियो पर दुग्ध,घी, फल फ्रूट, मिठाई अवश्य चढ़ाएं। प्रसाद भी लगाएं, सावन के महीने में मंदिर के कपाट् आम जनता के लिए खुले है। प्रधान ने कहा की शमशरी महादेव मंदिर के लिए चांदी के नर्सिंघे वाद्याय यंत्र बनाये जा रहे है। शमशरी महादेव मंदिर में सभी श्रद्धालुओ के लिए वाटर कूलर, स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इस बार शमशरी महादेव मंदिर मे सैकड़ो भगत दर्शन करने आयेंगे। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओ के लिए बैठने एवं शिव पिंडियो के के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है। मंदिर मे नई कमेटी ने मंदिर के विकास एवं सौंदर्याकरण करने का भी निर्णय लिया है। आउटर सराज क्षेत्र की जनता बढ़चढ़ कर भाग लेगी।



