
आधुनिक तकनीक से लैस दिल्ली, हरिद्वार और अमृतसर दौंडेंगी नई वोल्वो बसें, यात्रियों को आरामदायक सफर की मिलेगी सुविधा
पहाड़ी राज्य हिमाचल के बेड़े में जहां सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 24 नई वोल्वो बसें लाई हैं। वहीं, सरकार ने प्रदेश के सबसे कमाऊपुत एचआरटीसी के कुल्लू डिपो को भी नई वोल्वो बसें दी हैं। वोल्वो बसें एचआरटीसी की वर्कशॉप में पहुंच गई है। निगम को घाटे से उबारने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। नई वॉल्वो बसों में अग्निशमन प्रणाली भी है। बसों के नए रूट भी निर्धारित किए गए हैं। यह आधुनिक तकनीक से लैस बसें हैं। जिसमें कई प्रकार के अपग्रेडेड फीचर्स यात्रियों मिलने वाले हैं। जिससे सरकारी बस में भी अब एडवांस और आरामदायक सफर करने को मिलने वाला है।
यह वोल्वो कंपनी की बीएस 6 बसें हैं। जिसमें गजब की पावर है और साथ ही इसके सस्पेंशन भी इतने कारगर है कि यह यात्री के सफर को बेहद आरामदायक बनाते हैं। इसके साथ ही फोल्डेड सीट्स आपको इसमें मिल जाएगी। जिसे अब एडजस्ट कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू के पास अब नई वोल्वो बसों के साथ कुल 25 बसें हुई हैं। पहले भी वोल्वो बसें मनाली-दिल्ली, मनाली-चंडीगढ़, मनाली-हरिद्वार चलती हैं। अब नई बसों को भी इन्हीं लंबे रूटों पर भेजा जाएगा। नई वोल्वो बसें 39 सीटर हैं। -एचडीएम
इन रूटों पर चलाने की योजना
एचआरटीसी कुल्लू डिपो प्रबंधन की जानकारी के अनुसार इन नई वोल्वो बसों को मनाली-दिल्ली, मनाली-हरिद्वार, मनाली अमृतसर चलाने की योजना है। इन रूटों पर यह बसें चलाई जाएंगी और यात्री को आरामदायक और सुहवाना सफर एअचारटीसी करवाएगी। बाहरी राज्यों से कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले यात्री भी वोल्वो बसों में ज्यादातर सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में सरकार ने हिमाचल के बेड़े में नई वोल्वो बसें शामिल की हैं।
बीएस-6 वोल्वो बसों की खासियत
इंजन और उत्सर्जन के मामले में यह बसें बीएस-6 मानकों को पूरा करती है जो उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद करती है। वोल्वो बसें अपने आरामदायक और सुरक्षित डिजाइन के लिए जानी जाती है। जिसमें उन्नत सुरक्षा सुविधाएं और यात्री आराम के लिए डिजााइन किए गए इंटीरियर शामिल है। बीएस6 वोल्वो बसें ईंधन की बचत करने और ऑपरेटिंग लागत को कम करने में मदद करती है। वोल्वो बसें अपने मजबूत निर्माण और डिजाइन के लिए जानी जाती है, जो उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त बनाती है।



