Search
Close this search box.

राज्य में 223 सड़कें व 812 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित, मानसून में अब तक 91 लोगों की गई जान

इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ से मरने वालों की संख्या 91 पहुंच गई है।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दाैरान मुरारी देवी में 68.2, बग्गी 49.6, पंडोह 45.0, स्लापड़ 42.1, बिलासपुर 40.2, सुंदरनगर 38.5, घाघस 38.0, मंडी 35.8 व जुब्बड़हट्टी  में 34.0 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते दिनों बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ की घटनाओं से राज्य में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक 223 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 151 बिजली ट्रांसफार्मर व 812 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 166 सड़कें, 143 बिजली ट्रांसफार्मर व 204 जल आपूर्ति स्कीमें ठप हैं। वहीं कांगड़ा जिले के धर्मशाला, नूरपुर व देहरा उप मंडल में 603 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं

इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ से मरने वालों की संख्या 91 पहुंच गई है। 131 लोग घायल हुए हैं। 34 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं। 1584 कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें दुकानें भी शामिल हैं। 880 से गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। 885 मवेशियों की माैत हुई। कुल नुकसान का आंकड़ा 74,997.19 लाख के पार चला गया है। इसमें से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में ही हुआ है। मानसून सीजन में अब तक 36 लोगों की सड़क हादसों में जान गई है।

सात दिन बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में सात दिन बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 व 13 जुलाई को कई स्थानों पर, 12 जुलाई को कुछ स्थानों पर और 14 से 17 जुलाई तक अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  वहीं शिमला के खलीनी-टूटीकंडी बाईपास पर शुक्रवार सुबह फागली के पास देवदार का एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई गाड़ी या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि, इस दाैरान गुजर रहीं गाड़ियां बाल-बाल बच गईं। पेड़ गिरने से काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज