Search
Close this search box.

आज का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आप का आज का दिन, किन राशियों की चमकेंगी किस्मत,किसे होगा धन लाभ ,जाने आज का शुभ रंग और शुभ अंक

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है। कुछ समय अपने लिए सोच-विचार करने में लगाएं। इससे आपको किसी भी परेशानी का हल निकालने में मदद मिलेगी और आप शारीरिक व मानसिक रूप से तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भी साथ मिलेगा।
नेगेटिव- बुरी स्थितियों में घबराने के बजाय हल ढूंढने की कोशिश करें। बिना किसी कारण दूसरों के मामलों में दखल न दें और अपने गुस्से व वाणी पर काबू रखें। लापरवाही के कारण कोई मौका भी आपके हाथ से निकल सकता है।

व्यवसाय- व्यापार से जुड़ा कोई भी काम अपनी मौजूदगी और देखरेख में ही करवाएं। आपका कोई कर्मचारी आपकी योजना बता सकता है। इसलिए बिल्कुल भी लापरवाही न करें और सभी कामों पर ध्यान रखें। नौकरी में भी किसी से न उलझें क्योंकि पूछताछ होने की स्थिति बन रही है।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से परिवार की व्यवस्था को खुशनुमा बनाकर रखेंगे और आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में किसी शुभ काम पर भी विचार-विमर्श होगा।
स्वास्थ्य- अभी के मौसम के कारण थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। नियमित दिनचर्या और व्यायाम आदि पर भी कुछ समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

पॉजिटिव- काफी समय से रुके हुए परिवार के कामों को भी निपटाने का अच्छा समय है। किसी योजना को भी पूरा करने का अवसर मिलेगा और किसी करीबी दोस्त के साथ इस बारे में जरूरी बातचीत भी होगी। युवाओं को कई तरह के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। अपने कामों को ही पहले रखें। बच्चों के भविष्य की योजनाओं को शुरू करने में थोड़ी देर हो सकती है। लेकिन समय के अनुसार काम होते भी जाएंगे। जोखिम भरे कामों में पैसा बर्बाद न करें।

व्यवसाय- व्यापार में रोज के काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। अभी कामकाज की जगह पर किसी भी तरह के बदलाव या नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस के काम के तरीके में बदलाव आने से कुछ दिक्कतें होंगी।
लव- वैवाहिक रिश्तों में मिठास रहेगी। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर बिताएं और उन्हें तोहफा देना भी अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

पॉजिटिव- इस समय शरीर और मन की शांति के लिए कुछ समय अकेले या भगवान की भक्ति में जरूर लगाएं। अगर प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने-बेचने की कोई योजना बन रही है तो उस पर ध्यान से सोचें। रिश्तेदारों से भी मुलाकात होगी।
नेगेटिव- यदि कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं, तो पहले एक बार फिर से सोच-विचार कर लें या किसी बड़े व्यक्ति की सलाह जरूर लें। साथ ही अपनी कीमती चीजों का अच्छे से ध्यान रखें। बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक लगाना भी ठीक नहीं है।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ समस्याओं का हल न मिलने से थोड़ी चिंता रह सकती है। यदि किसी के साथ मिलकर काम करने की सोच रहे हैं, तो आपकी यह साझेदारी बहुत अच्छी रहेगी और दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगी। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों का साथ आपके मुश्किल समय में आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। जिससे आप फिर से पूरी ताकत के साथ अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और चिंता अपने ऊपर हावी न होने दें। शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी और आप किसी भी हालत में अपने काम को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज और परिवार में मान-सम्मान और इज्जत बढ़ेगी। किसी खास काम के लिए यात्रा हो सकती है।
नेगेटिव- कोई खास कोशिश करने जा रहे हैं, तो समझदारी से ही उस पर काम करें। भावुक होना आपके लिए नुकसानदायक होगा। विद्यार्थी सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय बर्बाद न करें। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- कमाई के अच्छे रास्ते बनने वाले हैं। व्यापार में कोई सफलता मिलने पर ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत उस पर काम करें। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन बॉस और बड़े अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है, लेकिन रिश्तों में और ज्यादा नजदीकी आएगी। अविवाहित लोगों के लिए आज कोई खुशखबरी हो सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा गुस्सा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा साबित हो सकता है। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

पॉजिटिव- आज किसी परेशानी का समाधान होने वाला है। आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में कुछ समय बिताने से आपको शांति मिलेगी और आपके व्यक्तित्व में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- किसी भी मुश्किल स्थिति में घबराएं नहीं और उसका सामना शांति से करें। गुस्से और नाराजगी के कारण हालात बिगड़ सकते हैं। माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यापार में कई तरह के कामों में आप व्यस्त रहेंगे और अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर कई फैसले लेने में भी सक्षम रहेंगे। साझेदारी के विषय में पार्टनर के साथ ईमानदारी बनाकर रखना व्यापार में तरक्की देगा। नौकरी में भी अपना लक्ष्य हासिल होने की पूरी संभावना है।
लव- अपने कामों के साथ-साथ वैवाहिक रिश्तों में भी तालमेल रखना जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को घूमने-फिरने का अच्छा समय मिलेगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर घर में चिंता की स्थिति रहेगी। उनके इलाज में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके शांत और अच्छे स्वभाव के कारण आपके दूसरे लोगों के साथ रिश्ते और अच्छे बनेंगे। युवा लोग मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
नेगेटिव- परिवार या व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले ठीक से सोच-विचार जरूर करें क्योंकि किसी तरह के धोखे की संभावना लग रही है। विद्यार्थियों का ध्यान किसी तनाव के कारण पढ़ाई में नहीं लग पाएगा।

व्यवसाय- कामकाज की जगह पर काफी समय से जो सुस्ती चल रही थी, आज उसमें उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और सलाह आपको फिर से सफलता की ओर ले जाएगी। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य ही रहेगा।
लव- परिवार का माहौल आरामदायक और खुशनुमा रहेगा। दोस्तों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। पेट से जुड़ी कोई समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का भूरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को पूरा करने के लिए जानकारों की मदद भी मिलेगी।
नेगेटिव- कोई भी काम करने से पहले बजट जरूर बनाएं। आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आने की आशंका है। जल्दी सफलता पाने की कोशिश में जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।

व्यवसाय- मशीनरी और कारखाने से जुड़े व्यापार में फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन कोई भी फैसला लेते समय सिर्फ अपनी काबिलियत पर ही भरोसा रखें, आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई मनपसंद काम मिलने से खुशी रहेगी।
लव- वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। बाहरी लोगों को अपने परिवार के मामलों से दूर ही रखें। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- अभी के मौसम से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी। आयुर्वेद का ज्यादा इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

पॉजिटिव- कई तरह के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी और आप सफल भी होंगे। व्यापारी और करीबी रिश्तेदारों के बीच आपका सम्मान बना रहेगा। जीवन के अच्छे पहलुओं को देखने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- युवा लोग सोशल मीडिया और बेकार की बातों पर ध्यान देने से अपना ही काम खराब करेंगे। दूसरों की गलत सलाह पर चलना नुकसानदायक हो सकता है। अच्छा होगा कि अपनी काम करने की क्षमता पर ही भरोसा रखें। अनुभवी लोगों की सलाह पर जरूर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यापार के मामलों को ठीक करने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी द्वारा कोई जरूरी समझौता भी मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोग ज्यादा काम के कारण परेशान रहेंगे।
लव- परिवार वालों के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था को खुशनुमा और अनुशासित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- तनाव, उदासी और मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अभी के मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हल्का भूरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

पॉजिटिव- आज का दिन महिलाओं के लिए खासकर बहुत अच्छे नतीजे देने वाला है। परिवार के किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी जिसका नतीजा भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी और युवा लोग अपनी मेहनत और कोशिशों के अनुसार नतीजे पा लेंगे।
नेगेटिव- पुरानी बुरी बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कुछ समय अपने मन में झांकने और सोचने में भी लगाएं। गुस्से और जल्दबाजी जैसी कमियों पर काबू पाना जरूरी है। बेकार की चीजों पर खर्चे रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी ठीक से सम्मान बनाए रखें।

व्यवसाय- कामकाज की जगह पर कुछ मुश्किलें और परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपनी हिम्मत और हौसले से उन्हें हल भी कर लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में कागज वगैरह अच्छी तरह जांच लें। नौकरी में साथियों के मामले में दखल न दें। कोई पूछताछ आदि भी हो सकती है।
लव- परिवार की समस्याओं को आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के मामलों में भी एक दूसरे का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम हो सकता है। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

पॉजिटिव- लोगों से मिलने-जुलने का मौका न छोड़ें क्योंकि आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपकी तरक्की का भी कोई रास्ता खुलेगा। आपके ज्यादातर काम समय पर ठीक तरह से होते जाएंगे। घूमने-फिरने की योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह के गैरकानूनी काम या बुरे लोगों से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। दोपहर के बाद किसी के साथ झगड़ा और कहासुनी हो सकती है। समझदारी और शांति से काम लें, नहीं तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

व्यवसाय- व्यापार में किसी की मदद से कुछ नई गतिविधियां शुरू करने की योजना बन सकती है। साझेदारी वाले व्यापार तरक्की करेंगे। इस समय आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन नौकरी में बड़े अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहस में न पड़ें।
लव- घर का माहौल ठीक और खुशनुमा बना रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंधों से दूर रहना जरूरी है। इस वजह से आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलने का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आलस और सुस्ती भरा दिन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

पॉजिटिव- कुछ समय अपनी पसंद के कामों में बिताने से अपनी दिनचर्या में अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। भगवान से जुड़े विषयों में आपकी खास रुचि रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई दिक्कत है तो किसी की मदद से सुलझ सकती है।
नेगेटिव- दोपहर के बाद हालात थोड़े खराब हो सकते हैं। अच्छा होगा कि दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी काम पूरे कर लें। अचानक ही घर में मेहमानों के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, लेकिन खर्च की स्थिति बढ़ जाएगी।

व्यवसाय- व्यापार के काम करने के तरीके में कुछ बदलाव होगा और यह बदलाव आपके लिए अच्छे नतीजे ही लेकर आएगा। विरोधियों की हरकतों को अनदेखा न करें। ऑफिस में चल रही बुरी बातों से खुद को दूर ही रखें।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या के कारण मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

पॉजिटिव- अपने काम करने के तरीके को गुप्त रखने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार आप पर बना रहेगा तथा उनके बताए रास्ते पर चलना आपकी तरक्की में मददगार रहेगा।
नेगेटिव- बिना किसी कारण किसी भी झगड़े में न पड़ें। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें, नहीं तो विवाद खड़ा हो सकता है। अच्छा होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। बेकार की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

व्यवसाय- व्यापार में आसपास के लोगों से मुकाबले में जीत आपकी ही होगी इसलिए मेहनत से न घबराएं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में भी विशेष लाभ होगा। नौकरी में अपना टारगेट पूरा होने से बॉस और बड़े अधिकारी खुश रहेंगे। मनचाही जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है।
लव- जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार आपसी रिश्तों में और मजबूती लाएगा। प्रेम संबंधों में भी और गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों को अपने खाने में शामिल करें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज