Search
Close this search box.

लॉन्च के बाद पहली बार आज आया सेल में, फिर भी मिलने लगा खूब सस्ता, कमाल फीचर्स के साथ लुक स्टाइलिश

अगर आप लेटेस्ट फोन को कम दाम पर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी M36 5G पर मिलने वाला ऑफर सही हो सकता है. जानें क्या है डील…

हाइलाइट्स

  • Galaxy M36 5G में 6.7 इंच का फिल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है.
  • फोन को 22,999 रुपये के बचाए 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.
  • इसमें Samsung Knox Vault सिक्योरिटी फीचर भी मौजूद है.

अमेज़न प्राइम डे सेल की शुरुआत आज से हो गई है. सेल में एक से बढ़ कर एक डील दी जा रही है. अगर आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सही मौका है सेल में ICICI बैंक और SBI कार्ड होल्डर 10% की बचत कर सकते हैं. प्राइम डे में आज (12 जुलाई) सैमसंग गैलेक्सी M36 5G की पहली सेल रखी गई है. सेल पेज से मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी M36 5G को 22,999 रुपये के बचाए 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस कीमत में बैंक ऑफर जुड़ा हुआ है. तो ऐसे में आपको ये देखना होगा कि आपके पास कौन सा बैंक कार्ड है, जिसके बाद आपको फोन पर छूट मिल जाएगी.

अगर आप सैमसंग के फैन और नया फोन खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए ये एक अच्छी डील हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके सभी फीचर्स…

सैमसंग Galaxy M36 5G में 6.7 इंच का फिल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन को Corning Gorilla Glass Victus Plus की प्रोटेक्शन मिलती है, जो इसे स्क्रैच और गिरने से बचाती है.

ये फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर चलता है, जो आपको स्मूथ और फास्ट परफॉर्मेंस देता है. इसमें 8GB तक की RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. फोन तीन स्टाइलिश कलर में उपलब्ध है, जो कि ऑरेन्ज हेज़, सेरीन ग्रीन और वेलवेट ब्लैक

कैमरा भी है जबरदस्त
कैमरा और AI फीचर्स के तौर पर फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है. साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.

Samsung ने दावा किया है कि इसे 6 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैचेस मिलेंगे. साथ ही, इसमें Samsung Knox Vault सिक्योरिटी फीचर भी मौजूद है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह फोन काफी पतला (7.7mm मोटाई) और हल्का भी है, जो इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाता है.

फोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है. AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Object Eraser, Image Clipper, Edit Suggestions, Google Circle to Search और AI Select शामिल हैं:

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज