कोलकाता में महिलाओं के साथ लगातार घटना चिंताजनक है. एक नए मामले में एक छात्रा को आईआईएम जोका के ब्वॉयज हॉस्टल में एक लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ की गई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हाइलाइट्स
- कोलकाता में IIM जोका में लड़की संग छेड़छाड़ का मामला.
- पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की.
- शैक्षिक संस्थानों में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं.
IIM Kolkata Case News: कोलकाता में एक और कांड की खबर आ रही है. एक महिला शनिवार को एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ आईआईएम जोका (कोलकाता) में बुलाकर छेड़छाड़ की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर रात में ब्वॉयज हॉस्टल का दौरा भी किया है. मगर, कोलकाता में लगातार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध खासकर शैक्षिक संस्थाओं में, ने सभी को चिंता में डाल दिया है कि बेटियां जब स्कूल-कॉलेजों में सुरक्षित नहीं हैं, और कहां सुरक्षित रहेंगी? पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी छात्रा के साथ रेप और हत्या, फिर साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ रेप…. और अब ये… सचमुच सोचने पर मजबूर करती हैं.
नया मामला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोलकाता के ब्वॉयज हॉस्टल का है. एक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसे हॉस्टल में बुलाया गया था, जहां एक स्टूडेंट ने उसके साथ छेड़छाड़ किया. इस घटना की शिकायत हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने रात में कॉलेज परिसर का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि ये युवती कॉलेज की छात्रा है या फिर कोई और.

IIM कोलकाता में लड़की से छेड़छाड़ का नया मामला.
कोलकाता में एक और कांड
कोलकाता के शैक्षिक संस्थानों में महिलाओं के खिलाफ लगातार मामले बढ़ रहे हैं. कॉलेज या यूनिवर्सिटी परिसरों में सेक्सुअल उत्पीड़न के साथ-साथ हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले साल अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था. इसी साल साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में भी एक फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक आरोपी तृणमूल कांग्रेस का छात्र नेता है. अब आईआईएम कोलकाता में एक युवती के साथ छेड़छाड़ ने देश को हिला कर रख दिया है.

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में लोग मार्च में भाग लेते हुए.
आरजी कर और लॉ कॉलेज की घटना का विवरण
पिछले साल 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय, जो एक सिविल पुलिस स्वयंसेवक था, को कोलकाता की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दूसरे मामले में कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज में एक फर्स्ट ईयर की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया. इसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छात्र परिषद से जुड़े रहे मनोजित मिश्रा के साथ दो अन्य ज़ैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) को गिरफ्तार किया गया है. इसकी वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच की निगरानी की जा रही है.



