Search
Close this search box.

UP News: ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर कार्यशाला आयोजित, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया। 

‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ कार्यशाला का सीएम ने किया शुभारंभ। 

राजधानी लखनऊ में शनिवार को ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के हाल में किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य ‘पशुधन में वृद्धि से पशुपालकों की समृद्धि’ है।

इस मौके पर योगी सरकार में पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बंघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन मौजूद रहे। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज