Search
Close this search box.

HRTC: फिर धोखा दे गई HRTC बस, कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फंसी सवारियां

स्वारघाट। सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई वोल्वो और आधुनिक बसें खरीदी हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। लंबी दूरी के रूटों पर अब भी जर्जर और पुरानी बसें दौड़ाई जा रही हैं, जो बीच रास्ते में खराब होकर यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा रही हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में कीरतपुर-मनाली फोरलेन के मसेवाल क्षेत्र में सामने आया।

हरिद्वार से मंडी जा रही एचआरटीसी की एक बस अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के गियर सेक्शन में दिक्कत आने के कारण वाहन बीच सडक़ पर ही खड़ा हो गया। बस में सवार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और वे देर रात तक दूसरी बस का इंतजार करते नजर आए। बस चालक ने बताया कि गियर सिस्टम में हाल ही में बदलाव किया गया था, जो इस समस्या की मुख्य वजह बना। हालांकि निगम ने बाद में अन्य बसों की मदद से यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एचआरटीसी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि लंबी दूरी की रूटों पर सिर्फ नई और फिट बसें ही चलाई जाएं, ताकि ऐसी परेशानियों से निजात मिल सके और निगम की साख बनी रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज