Search
Close this search box.

पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन कंपनी से करार रद्द, नाखुश NHAI ने दिखाई सख्ती, सिर्फ 45 फीसदी हो पाया काम

गुजरात की फर्म के सुस्त रवैये से नाखुश एनएचएआई ने दिखाई सख्ती, सिर्फ 45 फीसदी हो पाया काम

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना में निर्माण कार्य कर रही गुजरात की कंपनी से आधिकारिक रूप से करार रद्द कर दिया है। लगातार धीमी प्रगति और अधूरी परियोजना के चलते एनएचएआई ने यह सख्त कदम उठाया है। साथ ही अब शेष कार्य के लिए नई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि मार्ग की सुरक्षा और मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए 20 जुलाई से एक अस्थायी एजेंसी तैनात की जाएगी। काबिलेजिक्र है कि करीब 469 करोड़ रुपए की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत अप्रैल 2022 में हुई थी। इसे पहले सितंबर 2024 और फिर अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद मात्र 45 फीसदी कार्य ही हो पाया। कंपनी की विफलता को देखते हुए एनएचएआई ने अब परियोजना को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पूरी रणनीति बदल दी है।

शिमला स्थित एनएचएआई पीआईयू द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, निर्माण कार्य की समीक्षा के बाद ठेका समाप्त कर दिया गया है और शेष निर्माण के लिए नई निविदा प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 20 जुलाई से एक अलग एजेंसी को अस्थायी रूप से तैनात किया जाएगा, जो मार्ग की मरम्मत, सफाइ, साइनेज व बरसात में जल निकासी और यात्रियों की सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। इस रखरखाव कार्य के लिए पांच करोड़ का टेंडर किया गया है। कंपनी ने यह ठेका 37 फीसदी कम दर पर लिया थाए लेकिन निर्माण सामग्री की महंगाई और फंडिंग संकट ने योजना को बुरी तरह प्रभावित किया। -एचडीएम

सडक़ की मरम्मत का काम जारी

एनएचएआई के साइट इंजीनियर दिनेश पुनिया ने बताया कि गुजरात की कंपनी के साथ करार अब पूरी तरह खत्म हो गया है। परियोजना के शेष निर्माण के लिए नई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें लगभग छह महीने लगने की संभावना है। नए ठेकेदार की नियुक्ति तक सडक़ की सुरक्षाए मरम्मत और यातायात प्रबंधन के लिए करीब पांच करोड़ रुपए का अस्थायी टेंडर किया है। यह एजेंसी 20 जुलाई से काम संभालेगी, ताकि बरसात में यात्रियों को कम से कम परेशानी झेलनी पड़े।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज