Search
Close this search box.

200 पौधे रोप दिया हरियाली का संदेश

कुल्लू में पौधारोपण अभियान शुरू, लोगों को पर्यावरण बचाने पर किया जागरूक


हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति कुल्लू ने जिला में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। समिति के मुख्य अभियानों में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन है इसके तहत ही 11 जुलाई से 15 सितंबर 2025 तक कुल्लू के साथ-साथ पूरे हिमाचल में पौधारोपण, सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष एवं कुल्लू जिला के अध्यक्ष डाक्टर आरके शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को मठ के नजदीक रामाबाई वन क्षेत्र में 100 पौधे तथा बस्तुरी-नथान में 100 पौधे समिति के सदस्यों तथा महिला मंडल और युवक मंडल द्वारा कुल 200 पौधे रोपे गए।

महिला मंडल तथा युवक मंडल के लगभग 40 सदस्यों को समिति अध्यक्ष ने ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे जलवायु परिवर्तन की जानकारी दी। समिति की सहसचिव धनवंती ठाकुर ने कहा यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। ज्ञान-विज्ञान समिति अध्यक्ष डा. आरके शर्मा ने कहा पौधारोपण, सफाई अभियान के साथ नशा निवारण तथा वैज्ञानिक चेतना पर भी समिति समय समय पर कार्य कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेंगे। महिला मंडल तथा युवक मंडल के लगभग 40 सदस्यों को समिति अध्यक्ष ने ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे जलवायु परिवर्तन की जानकारी दी। पृथ्वी को साफ सुथरा रखने को लेकर भी प्रेरित किया गया। वन रक्षक थरवीन पॉल, वन मित्र रोहित, सुलोचना, रेशमा, चेतना आदि ने पौधारोपण में भूमिका निभाई।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज