
भुंतर से जरी की ओर जाते समय लुढक़ी गाड़ी, बाल-बाल बचा चालक
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एक गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि गाड़ी हादसे में काफी डैमेज हो गई है। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी भुंतर से जरी की तरफ जा रही थी। जब भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास गाड़ी पहुंची तो यहां पर सडक़ पर बेसहारा गाय थी। वहीं, दूसरी तरफ से एक वाहन आया। ऐसे में चालक ने बेसहारा पशु को बचाने ने कोशिश की और गाड़ी सडक़ से पलटते हुए सडक़ से नीचे जा लुढक़ी। गाड़ी से हालांकि काफी पलटे खाए और एक पेड़ में जाकर रूकी।
गनीमत यह रही कि गाड़ी चालक बाल-बाल बच गए हैं। गाड़ी में चालक के अलावा कोई नहीं था। वहीं, मणिकर्ण पुलिस थाना प्रभारी भी अचानक इसी घटना के आसपास थे। एसएचओ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बता दें, एसएचओ ने बताया कि हादसे में गाड़ी सवार बाल-बाल बच गए हैं। इसके अलावा गाड़ी काफी डैमेज हो गई है।



