
देशभर में मानसून ने अपनी तेज रफ्तार पकड़ ली है और अब मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 12 से 17 जुलाई तक कई राज्यों में बारिश इतनी भीषण होगी कि जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ बाढ़, ओलावृष्टि और तूफान जैसी…
नेशनल: देशभर में मानसून ने अपनी तेज रफ्तार पकड़ ली है और अब मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 12 से 17 जुलाई तक कई राज्यों में बारिश इतनी भीषण होगी कि जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ बाढ़, ओलावृष्टि और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाएगा। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। IMD की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी गई है ताकि बारिश की तबाही से बचा जा सके। इस दौरान कई राज्यों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
राजधानी दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी दिल्ली में अगले 7 दिनों तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और आंधी के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
IMD ने जिन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें निम्न शामिल हैं:
उत्तर भारत:
- राजस्थान: कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनीऔर ये भी पढ़े



