Search
Close this search box.

 6000 मिलीलीटर कच्ची शराब के सा​थ महिला गिरफ्तार

नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बकराड़वा गांव में एक महिला को लाहण के साथ गिरफ्तार किया है।

ठाकुरद्वारा : नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बकराड़वा गांव में एक महिला को लाहण के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी चमन सिंह अपनी टीम सहित ठाकुरद्वारा-मिलवां सड़क पर रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बकराड़वा गांव में सड़क मार्ग के किनारे एक महिला के घर में पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर दबिश दी तो 6000 मिलीलीटर लाहण बरामद हुई। महिला की पहचान तृप्ता देवी पत्नी अरुण कुमार निवासी गांव बकराड़वा डाकघर ठाकुरद्वारा तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज