
हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। जिसका एक प्रमुख कारण विकास के नाम पर वनों का अंधाधुंध कटान माना जा रहा है। इन गतिविधियों के चलते अब कुल्लू का वातावरण भी लगातार प्रदूषित हो रहा है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुएए रविवार को घाटी के जाने-माने बागबान टीकम राम के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने हमारी प्रकृति हमारी धरोहर कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की। नथान बीट के नजदीक वरनोट गांव में इस अभियान के अंतर्गत 300 देवदार के पेड़ लगाए गए।
इस पौधरोपण अभियान में शामिल सभी लोगों ने घाटी की जनता से पकृति को संरक्षित करने के लिए सहयोग की अपील की है। इस कार्यक्रम में दिल्ली से आए अनमोल और प्रियंका के विशेष सहयोग के लिए सभी ने आभार व्यक्त किया। पर्यावरणविद्द कृष्ण लाल ने भी इस अभियान की खूब सराहना की है। यह पहल कुल्लू के बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने और भविष्य की पीढिय़ों के लिए प्रकृति को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



