Search
Close this search box.

अनुराग बोले-आपदा में दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान,सरकार दे रही 2500 रुपए की राशि

सराज हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार को मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्र सराज पहुंचे। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर सराज के बगस्याड थुनाग प्रभावित परिवारों से मिले। थुनाग बजार में लगभग 100 के करीब दुकानदार इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने प्रभावित दुकानदारों से भी मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दुकानदारों को 2500 रुपए की राहत राशि दी जा रही है, जो न के बराबर है।

उन्होंने कहा कि दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अगर दुकानदारों को दुकान की सफाई भी करनी हो तो 2500 रुपए में वह क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में केंद्र सरकार प्रभावित क्षेत्र के साथ खड़ी है और जो केंद्र से हो सके वह हर संभव सहायता करेंगे। इस मौके पर बगस्याड और थुनाग स्कूल में प्रभावित छात्रों से भी मिले, जिनके मकान इस आपदा में चले गए हैं। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने छात्रों को स्कूल बैग के साथ अन्य सामान भी दिया। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विधायक इंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज