
हिमाचल अपडेट,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ,राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी एवं भाजपा प्रदेश महासचिव बिहारी लाल , प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उन्हें पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने नुक़सान से अवगत करवाया। इस दौरान अनुराग ठाकुर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगस्याड के बच्चों को बैग, किताबें, स्टेशनरी आदि वितरित की गई।वही अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा का रूप बहुत भयावह है ख़ासकर मंडी क्षेत्र में आपदा ने विकराल क़हर ढाया है।प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों की घर-गृहस्थी बिखर जाने से हुए नुक़सान को देखते हुए मेरे अपने निजी प्रयासों से ज़रूरतमंदों को बर्तन, गृहउपयोगी सामान, दवाएँ व सेनेट्री पैड वितरण का कार्य किया जा रहा है। मैंने इसी क्रम में आज मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्कूली छात्रों को 1000 बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स 1000 क्लिप बोर्ड बाँटकर उनका दुःख साझा करने व उनका हौसलाअफजाई करने का प्रयास किया है।स्कूली छात्रों की पढ़ाई में कोई बाधा ना आने पाए, व शिक्षा को लेकर उनका उत्साह ना कम होने पाये इसी को ध्यान में रहते हुए यह कार्य किया गया है।वही कंगना को आईना दिखा गए अनुराग ठाकुर सराज में में की आपदा प्रभावितो की मदद और आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। गौर रहे कि बीते दिनों मंडी लोकसभा की सांसद कंगना रनौत ने भी सराज में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था पर कंगना ने वहाँ प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा था कि कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंडी आने के बाद यहां की स्थिति देख काफी दुख हुआ कि लोगों के सामने ऐसी त्रासदी हुई। काफी नुकसान हुआ है। कंगना ने कहा कि मेरे दो भाई हैं जो साथ-साथ चले रहते हैं। मैं पहुंच तो जाती हूं, मेरा काम है केंद्र से राहत कोष लेकर आना, मेरे पास अपना न तो कोई फंड है नहीं, न कोई अधिकारी हैं और न ही कोई कैबिनेट है। सांसद के काम सीमित होता है, हम भी पहाड़ी हैं, हिमाचली हैं।



