
कुल्लू अपडेट,पीएम श्री राजकीय उच्च पाठशाला बदाह में पल्लवी ठाकुर जो की अपने कुल्लवी संस्कृति को बचाने का और उसके प्रचार प्रसार का कार्य कर रही हैं, उन्होंने स्कूल में कुल्लवी बोली प्रतियोगिता करवाई जिसमे पहला स्थान लावन्या , दूसरा स्थान हँसु, तीसरा स्थान प्रीति ने प्राप्त किया।पल्लवी का कहना है कि हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना चाहिए, इसको बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। जिसकी शुरुआत आप अपने घर से ही कर सकते हैं। एक पीढ़ी का फ़र्ज़ है अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाये।
साथ ही स्कूल कि मुख्याध्यापिका कुसुम लता भी रही, जो अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में हिन्दी,अंग्रेज़ी,के साथ साथ कुल्लवी बोली व संस्कृत भाषा में भी प्रार्थना सभा करवाते है ताकि विद्यार्थी अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। देवभूमि हिम कला मंच की सदस्य होने के नाते पल्लवी ठाकुर का कहना है कि मंच कलाकारों व संस्कृति को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रहा है।सभी को अपनी संस्कृति को बचाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।



