Search
Close this search box.

वित्त आयोग पहाड़ी राज्यों को उनकी जनसंख्या के अनुपात से कम से कम दोगुना हिस्सा प्रदान करे-सीएम सुक्खू

हिमाचल अपडेट,नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के हितों को मजबूती से रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर पहाड़ी राज्य, हिमाचल को विकास और प्रशासन में अन्य राज्यों की तुलना में कई गुना अधिक व्यय करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि वित्त आयोग पहाड़ी राज्यों को उनकी जनसंख्या के अनुपात से कम से कम दोगुना हिस्सा प्रदान करे, ताकि संतुलित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने राज्य की सीमित राजस्व संभावनाओं और विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राजस्व घाटा अनुदान को भविष्य में भी यथावत बनाए रखने की माँग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सतत विकास लक्ष्यों सहित कई राष्ट्रीय मानकों पर देश के अग्रणी राज्यों में है। आयोग का सहयोग प्रदेश को और बेहतर करने की दिशा में सशक्त आधार देगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज