Search
Close this search box.

हुरला निवासी को भुंतर पुलिस ने 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट

कुल्लू पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा हाथीथान फोरलेन पुल के निचे गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 9 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की गई है । आरोपी की पहचान कुलदीप (23 वर्ष) पुत्र जीत सिंह हुरला निवासी गांव व डाकघर हुरला तहसील भून्तर जिला कुल्लू के रूप में हुई है । व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज