Search
Close this search box.

झंडूता के तुंगडी में चलती कार में लगी आग , कार हुई जलकर राख

हिमाचल अपडेट,
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के तुंगडी गांव में एक बड़ा हादसा टाला | तुंगडी में एक चलती कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 7.5 लाख रुपये का बड़ा नुकसान हुआ है जानकारी के अनुसार, कार चालक कार से झंडूता की ओर जा रहे थे। तुंगडी गांव के पास अचानक उनकी कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को रोका और गाड़ी से बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी थी

आस पास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग इतनी भयानक थी कि कार का सिर्फ ढांचा ही बचा है। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज