Search
Close this search box.

बड़ा भुईन फोरलेन में गश्त पर थी पुलिस,नेपाली युवक पर हुआ शक,पकड़ी 895 ग्राम चरस

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत  भुंतर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भुंतर पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान एक नेपाली युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब भुंतर क्षेत्र में बडा भूईन फोरलेन मार्ग पर गश्त कर रही थी ताे इस दौरान रेन शैल्टर के पास माैजूद एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हुईं, जिसके चलते उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान 895 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान 28 वर्षीय रमेश खडका पुत्र भोपेन्द्ररा खडका निवासी गांव तामारी, डाकघर महत, तहसील खावन्गवगर व जिला रूकम पूर्वा (नेपाल) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जिला कुल्लू के मणिकर्ण क्षेत्र में रह रहा है।
वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भुंतर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की खेप को कहां से लाने और कहां पहुंचाने की योजना थी, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ठिकाने लगाया जाना था।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज