
बिलासपुर के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने एक नई पहल की है। पुलिस प्रशासन ने बिलासपुर जिला के अधीन आने वाले फोरलेन की तीन प्रमुख जगहों पर जिग जैग टाइप में करीब 40 बैरिकेड्स लगाए हैं। साथ ही यातायात नियमों की पालना करने के नियम भी अंकित किए गए हैं। इसमें हिमाचल के प्रवेश द्वार पर कैंचीमोड़ के पास और बलोह बैरियर के पास 32 बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इन दोनों जगहों पर फोरलेन के दोनों तरफ 8-8 बैरिकेड्स स्थापित हुए हैं। इसके अलावा मंडी-भराड़ी फोरलेन पर 8 बैरिकेड्स लगे हैं। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि वाहनों की स्पीड कम करने के उद्देश्य से यह बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 754



