Search
Close this search box.

भुंतर स्कूल में तीन दिवसीय पौधरोपण अभियान का सफल आयोजन,पर्यावरण सरंक्षण का दिया सन्देश

कुल्लू अपडेट,राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) तथा इको क्लब इकाइयों के द्वारा भुंतर स्कूल में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान चलाया गया.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भुंतर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) तथा इको क्लब इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान का सफल आयोजन हुआ इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों ने वन विभाग की सहायता से विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए |  इस कार्य में NCC प्रभारी कृष्ण चंद, NSS प्रभारी कृष्ण कुमार व उनकी सहयोगी अनिता देवी, तथा इको क्लब प्रभारी किरन उपस्थित  रही |विद्यालय में सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, जो आने वाली पीढ़ियों के जीवन को हराभरा और स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने सभी उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि –“एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है, अतः हर व्यक्ति को वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास करने का आह्वान किया और उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रेरणा भी दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज