
जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते भेखली की पहाडिय़ों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या वन विभाग और इको क्लब के द्वारा पौधों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान देवदार के पौधे रोपे गए और आगामी समय में भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया | कार्यक्रम क दौरान शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को पेड़ लगाने के महत्त्व के बारे में बताया | उनका कहना है की पौधरोपण से न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा ,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा |
वही वन विभाग के सहयोग से एक बार फिर से यहां पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। किशोरी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी अब तापमान में बदलाव आ रहे हैं। जिससे यहां का पर्यावरण भी गरम हो रहा है। ऐसे में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहना होगा और पौधों रोपण कार्यक्रम में भी तेजी लानी होगी। ताकि जिला कुल्लू का पर्यावरण संतुलन बना रह सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक देवदार के पेड़ लगाने का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आयोजित एक पेड़ मां के नाम के तहत भी पौधारोपण किया गया है।
कई क्लब व प्रशासन के सहयोग से हुआ पौधारोपण
इको क्लब इन्चार्ज पेड़ लगाओ अभियान के समन्वयक किशोरी लाल, रेणुका शर्मा, बबली, एनएसएश प्रभारी ममता परमार, शानू शर्मा, स्काउट एंड गाईड प्रभारी मंजू वाला, रजनी शर्मा, थरवीर सिंह वन रक्षख सारी वीट रोहित वन मित्र, लक्ष्मण ठाकुर व्यासर वीट, होम गार्ड कुल्लू ने भी इस पौधारोपण में अपना सहयोग दिया। इसी के साथ इन्नर ब्हील क्लब की अध्यक्षा रेणुका शर्मा, सचिव दीपा प्रेमी, ट्रेजर चेताली आचार्य और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।



