
मनाली माता हिडिंबा मंदिर में आज से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह महयज्ञ विश्व की सुख शांति के लिए आयोजित हो रहा है जो 25 जुलाई तक चलेगा। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालु परिसर के गेट से माथा टेक कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद ले सकते हैं। मंदिर परिसर में महायज्ञ के चलते लोगों की आवाजाही नहीं होगी। शुक्रवार को कलश स्थापना एवं देवी-देवताओं के आगमन के साथ महायज्ञ का आयोजन होगा। सात दिन तक 15 ब्राह्मण मंदिर में शतचंडी पाठ करेंगे। 24 जुलाई को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। महायज्ञ में माता हिडिंबा, मनु ऋषि, कंचन नाग, शंख नारायण, कार्तिक स्वामी, सियाली महादेव, शांडिल ऋषि, वीरनाथ देवता विराजमान होंगे। माता हिडिंबा के पुजारी रमन शर्मा ने बताया कि महायज्ञ के दौरान श्रद्धालु मंदिर के गेट तक आ सकेंगे। सात दिन महायज्ञ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 24 को पूर्णाहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा।



