
SSC Computer Based Exam: कर्मचारी चयन आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी में मदद के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार इस मॉक टेस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश यहां देख सकते हैं।
SSC Mock Test 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 18 जुलाई, 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इस लिंक के जरिए परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। इस पहल का मकसद अभ्यर्थियों को CBT परीक्षा की प्रक्रिया और इंटरफेस से पहले से परिचित कराना है।
मॉक टेस्ट से जुड़े जरूरी निर्देश
SSC द्वारा जारी मॉक टेस्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें उम्मीदवारों को ध्यान में रखनी चाहिए:
- यह मॉक टेस्ट सिर्फ अभ्यास के लिए है, ताकि आप कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के इंटरफेस से पहले ही परिचित हो सकें।
- इसका पैटर्न असली परीक्षा जैसा जरूरी नहीं है, यानी इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं।
- इसमें दिए गए सवाल केवल उदाहरण के लिए हैं, ये बार-बार आ सकते हैं और असली परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे।
- इसलिए, इसे असली परीक्षा जैसा न समझें, यह सिर्फ आपकी तैयारी और अनुभव के लिए है।
देखें परीक्षा तिथि
कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। चयन पद परीक्षा, चरण-XIII, 2025 का आयोजन 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। वहीं, आशुलिपिक ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 की तिथियां 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक निर्धारित की गई हैं।
इसके अलावा, संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 की परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
SSC CHSL 2025: शुल्क भुगतान की आज अंतिम तिथि
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित CHSL 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक शुल्क नहीं भरा है, वे जल्द से जल्द भुगतान कर लें। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार (correction window) की प्रक्रिया 23 जुलाई 2025 से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।



