
कुल्लू शहर में कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद के पास इसे ठीक से फेंकने की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन भी कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाया है। शहर के बाहर बीबीएनडी और पार्वती नदी के पास एमआरएफ सेंटर बनाया गया है, लेकिन वहां भी कचरे की भरमार है। इस वजह से बाहर से आने वाले लोग भी परेशान हो रहे
एमआरएफ सेंटर में कचरा तो भरा है, लेकिन वहां सफाई नहीं हो रही और सड़कों पर भी कूड़े के ढेर लगे हैं। कई जगहों पर डस्टबिन भी नहीं लगे हैं। इससे गंदगी बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
एफआएफ सेंटर का टीननुमा शैड्ड तो पूरी तरह से कूड़े-कचरे भरा गया है। लेकिन अब सडक़ पर ही कचरे के ढेर लगाए गए हैं। कूड़े-कचरे के ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। हालांकि कई बार वार्ड के लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष भी यहां आ रही बदवू से हो रही परेशानी अवगत करवाई लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। अब बरसात में तो दुर्गंध से लोग और परेशान हो गई है। शहर के बीचोंबीच गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। -एचडीएम
परिषद को लगा जुर्माना
बता दें कि एमआरएफ सेंटर सरवरी से पिछले कुछ महीनों पहले सरवरी खड्ड में जेसीबी लगाकर कूड़ा फैंकने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कड़ा एक्शन लेते हुए नगर परिषद कुल्लू को लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया था।



