
सेब सीजन की शुरुआत से पहले कुल्लू के बागवानों के लिए राहत भरी खबर आई है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल और ट्रक यूनियन कुल्लू की एक बैठक में यह तय किया गया कि इस साल सेब की ढुलाई का किराया नहीं बढ़ेगा।पिछले साल ढुलाई रेट में 10 रुपये प्रति बॉक्स की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन इस बार मंडल के प्रधान प्रेम शर्मा ने बैठक में कहा कि अब फोरलेन बनने से कई जगहों तक की दूरी कम हो गई है, जिससे ट्रांसपोर्ट खर्च भी घटा है।
साथ ही डीजल की कीमतों में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। इसलिए किराया बढ़ाने का कोई कारण नहीं है।ट्रक यूनियन ने इन सभी बातों को मानते हुए, सेब की ढुलाई पुराने रेट पर करने की सहमति दी है। इस फैसले से कुल्लू के बागवानों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें फलों को बाज़ार तक पहुंचाने में ज़्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 940



