Search
Close this search box.

नगर परिषद ने सरकार से कहा – पानी का बढ़ा टैरिफ वापस लें

कुल्लू में पानी के बढ़े हुए बिलों को लेकर लोग परेशान हैं। अब नगर परिषद कुल्लू ने भी इस पर नाराज़गी जताई है और सरकार से मांग की है कि पानी का बढ़ा हुआ टैरिफ वापस लिया जाए।

इस मुद्दे पर नगर परिषद कार्यालय, अखाड़ा बाजार में एक बैठक हुई। सभी पार्षदों ने कहा कि बढ़े हुए बिल आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। लोगों को सिर्फ तीन महीने का बिल दिया गया है, जिससे उन पर अचानक से भारी बोझ आ गया है।नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि कुल्लू शहर में पानी की सप्लाई ग्रेविटी सिस्टम से होती है, यानी पानी को ऊपर से नीचे लाया जाता है, जिसमें ज़्यादा खर्च नहीं होता। ऐसे में इतना ज़्यादा बिल लेना सही नहीं है।नगर परिषद ने इस बारे में एडीसी को ज्ञापन भी सौंपा है और सरकार से टैरिफ वापस लेने की अपील की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज