कुल्लू अपडेट,उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मनाली में निर्माणाधीन वोल्वो बस स्टैंड तथा पर्यटन विभाग के परिसर के कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की।उपायुक्त ने यहां अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उचित कार्ययोजना को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परिसर में प्रवेशद्वार तथा प्रवेश के स्थान पर एंट्री को दर्ज करवाने के लिए उचित व्यवस्था तथा गार्ड हट बनाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने परिसर में वर्षा के दौरान जलभराव को रोकने के लिए एनएचएआई के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था निर्माण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी चिरंजी लाल, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी केडी नारंग, बीएसएनएल की अधिशासी अभियंता, उपस्थित रहे।

Author: Kullu Update
Post Views: 968



