Search
Close this search box.

आपदा राहत के लिए आप पार्टी ने केंद्र सरकार से मांगा 1हज़ार करोड़ का राहत पैकेज

कुल्लू अपडेट ,आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीरज सैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार से आपदा राहत के लिए 1000 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए बंजार और सैंज जैसे प्रभावित क्षेत्रों के लिए त्वरित सहायता की मांग की। उपाध्यक्ष नीरज सैनी ने मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा, बेघर लोगों को आवास, किसानों को मुआवजा व ऋण माफी, टूटी सड़कों-पुलों के पुनर्निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने की मांग की। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करने की अपील भी की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज