Search
Close this search box.

ढालपुर दशहरा व्यावसायिक परिसर में स्थित दुकानों की नीलामी कल अटल सदन में

कुल्लू अपडेट,अंतरराष्ट्रीय दशहरा व्यावसायिक परिसर आबंटन समिति ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा व्यावसायिक परिसर में स्थित दुकानों की निविदा/ खुली बोली से नीलामी 24 जुलाई को की जानी सुनिश्चित हुई है।
जिसकी प्रक्रिया अटल सदन ढालपुर में संपन्न की जाएगी।
इसके लिए 11:00 तक नगर परिषद कार्यालय कुल्लू में निविदाएं आमंत्रित की गई थी। अब निविदाएं अटल सदन में भी प्रातः 11:30 तक यह निविदाएं जमा करवाई जा सकती हैं।
नीलामी की शर्तें मौके पर भी घोषित की जाएंगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज