कुल्लू अपडेट , नगर परिषद कुल्लू द्वारा गुरूवार को अटल सदन में अंतरराष्ट्रीय दशहरा व्यवसायिक परिसर में बनी दुकानों में 36 दुकानों की बोली लगाई गई। जहां पर बोली प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। 64 हजार रुपए में लगी दिव्यांग रिजर्व की बोली महिला रिजर्व बोली भी पहुंची 63 हजार तक देर शाम तक चली नीलामी की प्रक्रिया बोली प्रक्रिया में नगर परिषद के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे तो वहीं प्रशासन की ओर से भी अधिकारी व कर्मचारी इस प्रक्रिया में शामिल हुए। गुरूवार को स्थानीय बाजार में स्थित दुकानों की खुली बोली प्रक्रिया अटल सदन में आयोजित की गई। यह बोली अटल सदन इंडोर हॉल में पारदर्शिता के साथ की गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों और इच्छुक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 36 दुकानों के लिए बोली आमंत्रित की गई थी। जिनमें से अधिकांश की बोली सफलतापूर्वक लगाई गई। खास बात यह रही कि हर दुकानों के लिए अपेक्षा से कहीं अधिक रेट प्राप्त हुए। इससे नगर परिषद को राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है। अटल सदन में पूरी पादर्शिता के साथ दुकान नंबर एक की बोली शुरू की गई। जहां पर हर दुकान के लिए जितने लोगों ने आवेदन किया था। उनके सभी दस्तावेज चैक करने के बाद उन्हें बोली की प्रक्रिया में बैठने के लिए मंच से बुलाया गया और उसके बाद हर व्यक्ति के नाम के साथ उस दुकान की बोली शुरू की गई।





