Search
Close this search box.

भुंतर पुल डबल लेन का हुआ उद्घाटन, पुल के निर्माण से लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया

कुल्लू अपडेट, विधायक एवं अध्यक्ष लाड़ा सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को व्यास नदी पर 538 लाख रुपये से निर्मित भुंतर पुल डबल लेन का लोकार्पण कर लोगों को समर्पित किया।
भुंतर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार लोगों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड समय में 40.50 मीटर लंबे डबल लेन पुल के निर्माण किया गया है। उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पुल के निर्माण से लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल ने मनीकरन एवं गड़सा घाटी के लाखों लोगों के साथ भुंतर सब्जी मंडी में आने वाले किसानो तथा बागवानों को लाभ होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज