कुल्लू अपडेट,विधायक एवं अध्यक्ष लाड़ा सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को व्यास नदी पर 538 लाख रुपये से निर्मित भुंतर पुल डबल लेन का लोकार्पण कर लोगों को समर्पित किया। भुंतर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुएविधायक ने कहा कि कुल्लू विधान सभा क्षेत्र का सम्पूर्ण एवं समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और उन्होंने हलके के निरंतर विकास का प्रण लिया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भुंतर प्रमुख स्थान है और आने वाले एक वर्ष में इस क्षेत्र का नजारा बदेलगा। उन्होंने कहा कि भुंतर पार्वती और व्यास नदी संगम स्थली होने के चलते इसका एतिहासिक और धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि एसएसबी से हवाई अड्डे भुंतर तक व्यास नदी का तटीकरण करने के लिए प्रथम चरण में 15 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भुंतर को बहुत बड़ा ट्रांसपोर्ट नगर के रूप स्थापित किया जायेगा और यहाँ ट्रक, जीप, ऑटो यूनियन को स्थान भी उपलब्ध करवाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि व्यास नदी में रामशिल्ला से बंजार के इलाके तक व्यास नदी की ट्रेसिंग का कार्य किया जायेगा। जिसमें बड़े-बड़े पथरों साइड कर मलबे को निकालकर नदी को गहरा किया जायेगा ,ताकि बाढ़ का खतरा खत्म हो।





