Search
Close this search box.

बिजली महादेव रोपवे निर्माण पर विपक्ष कर रहा राजनीती-सुन्दर सिंह ठाकुर

कुल्लू अपडेट,विधायक एवं अध्यक्ष लाड़ा सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को व्यास नदी पर 538 लाख रुपये से निर्मित भुंतर पुल डबल लेन का लोकार्पण कर लोगों को समर्पित किया। भुंतर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा बिजली महादेव रोपवे निर्माण कार्य पर विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देव आस्था के नाम पर हारे और नकारे लोग कुल्लू के विकास का विरोध कर रहे हैं और जिला के भोले-भाले लोगों और महिलाओं को बरगलाने का प्रयास कर बिजली महादेव रोपवे का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से केंद्र सरकार ने 300 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि वे भी देवी-देवताओं और देवआस्था को मानने और उसपर विश्वाश रखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रोपवे के लिए 100 करोड़ कि मशीनरी का आर्डर कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में पर्यटन कि अपार सम्भावनाएं हैं और जिला के लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय ऐसे और भी स्थानों की पहचान की जा रही है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि विकास के मामले पर वे किसी भी खुले मंच पर बहस को तैयार है ।
उन्होंने कहा कि लोगों कि मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक पुल स्वीकृत किया है जो पीरडी से टलोगी को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि भूतनाथ पुल ने रिपेयर कार्य के लिये भी अतिरिक्त राशी जारी कि गयी और इसमें छोटे वाहनों कि आवजाही आरम्भ कि गयी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज