Search
Close this search box.

Redmi Note 14 SE 5G अगले हफ्ते होगा लॉन्च – कम दाम में मिलेगा दमदार कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

टेक अपडेट,Xiaomi भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 28 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी इसे “Killer Specs, Killer Price” के टैग के साथ ला रही है, यानी कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिलेंगे।
इस फोन के खास फीचर्स:
डिस्प्ले: 6.6 इंच AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन कैमरा: 50MP Sony सेंसर के साथ, OIS (कैमरा हिलने से बचाता है) साउंड: डुअल स्टीरियो स्पीकर + Dolby Atmos सपोर्ट प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025 – गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तेज
रैम और स्टोरेज: 8GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज बैटरी: 5,110mAh की बड़ी बैटरी सिस्टम: Android 15 बेस्ड HyperOS 2.

संभावित कीमत:
शुरुआती कीमत ₹14,999 हो सकती है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में और भी खास बना देती है।
क्यों है ये फोन खास?
Redmi Note 14 SE 5G उन लोगों के लिए है जो कम बजट में अच्छे कैमरे, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। Xiaomi इस फोन से Realme, Samsung और iQOO जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने की कोशिश कर रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज