
कुल्लू अपडेट,कुल्लू जिले के भुंतर, मणिकर्ण और गड़सा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय बाद भुंतर में नया पुल बनकर तैयार हो गया है। यह पुल पूरे 30 साल बाद बन पाया है। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया और इसे जनता को समर्पित कर दिया। पुराना पुल बहुत खराब हालत में था, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती थी, खासकर बारिश के समय खतरा और बढ़ जाता था। अब नए और मजबूत पुल के बनने से भारी गाड़ियों की आवाजाही भी आसान हो गई है। लोगों ने विधायक और सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि अब व्यापार, पर्यटन और इमरजेंसी सेवाओं में काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे और सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।
स्थानीय निवासी और जिला सहकार संघ के अध्यक्ष अनिल सूद ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर इलाके की समस्याओं को समझते हैं और सच्चे अर्थों में विकास करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कई सरकारें आईं-गईं, लेकिन किसी ने पुल बनाने की नहीं सोची।




