Search
Close this search box.

दरमेहड़ा में भूस्खलन से मचा हड़कंप, 14 परिवारों को छोड़ना पड़ा घर

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा के दरमेहड़ा गांव में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से हड़कंप मच गया है। गांव के पास की पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे डर के माहौल में 14 परिवारों को अपने घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। रविवार को स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनका हाल जाना और संवेदना जताई।
विधायक ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने गंभीर हालात के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं पहुंचा और न ही राहत या अस्थायी कैंप की व्यवस्था की गई है। उन्होंने वहीं से फोन पर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। शौरी ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो वे जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे। गांव के लोगों ने विधायक को बताया कि वे बहुत डरे हुए हैं और तुरंत मदद चाहते हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि वे खुद पूरी स्थिति की निगरानी करेंगे और हर संभव सहायता दिलवाएंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज