
रविवार दोपहर कुल्लू-भुंतर मार्ग पर पीरड़ी के पास दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। गाड़ियाँ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। कुल्लू और भुंतर की तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बसें और अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और अन्य वाहन चालक मदद के लिए पहुंचे। सभी सवार सुरक्षित थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को एक तरफ कर ट्रैफिक को बहाल किया। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दोनों गाड़ियों के आगे का हिस्सा काफी टूट गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है। इस घटना की पुष्टि कुल्लू के एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है।



