Search
Close this search box.

जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी से की मुलाकात, हिमाचल की आपदा पर पीएम को दी विस्तृत जानकारी

हिमाचल अपडेट, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी। जयराम ठाकुर ने बताया कि कई लोगों के घर और जमीन दोनों बह गए हैं। अब उनके पास घर बनाने की जगह भी नहीं बची है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ऐसे लोगों को बसाने के लिए वन संरक्षण कानून’ में छूट दी जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित जगहों पर जमीन दी जा सके। उन्होंने यह भी मांग की कि राज्य को ‘एरिया स्पेसिफिक’ राहत पैकेज दिया जाए और बार-बार हो रही आपदाओं के कारणों की जांच करवाई जाए, जिससे भविष्य में नुकसान से बचा जा सके। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का राहत और बचाव कार्य में सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी दिया। आपदा से हुए नुकसान का ब्यौरा

कुल नुकसान: 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा सिर्फ सराज विधानसभा क्षेत्र में: 1000 करोड़ रुपये का नुकसान 42 लोगों की मौत (29 सिर्फ सराज में) 500 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह 1000 घर रहने लायक नहीं बचे धर्मपुर का स्याठी गांव पूरी तरह जमींदोज हो गया और लोग खुले में रातें काट रहे हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज