Search
Close this search box.

चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का भव्य आगाज,राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया मेले का उद्घाटन

हिमाचल अपडेट, चंबा में रविवार को आठ दिन का ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू हो गया। इस मेले का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। सुबह नगर परिषद कार्यालय से भव्य शोभायात्रा निकली, जिसकी अगुवाई एडीएम अमित मैहरा ने की। शोभायात्रा ने लक्ष्मीनाथ मंदिर, बंसी गोपाल मंदिर और हरिराय मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह चौगान मैदान पहुंची, जहां राज्यपाल ने ध्वजारोहण कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। राज्यपाल ने मिंजर मेले को लोक परंपराओं और आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने अपने भाषण में नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई और लोगों को इससे लड़ने के लिए सामूहिक जागरूकता की अपील की। उन्होंने सभी को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल ने मेले के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। मिंजर मेला कमेटी के अध्यक्ष और डीसी मुकेश रेप्सवाल ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया और नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा कश्यप ने उन्हें मिंजर भेंट की। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन में कई गणमान्य व्यक्ति, विधायक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज