Search
Close this search box.

जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में कक्षा (9 एवं 11) में रिक्त सीटों के लिए बच्चे ऑनलाइन आवेदन करें

कुल्लू अपडेट,प्रभारी प्राचार्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए जिला कुल्लू के सभी अभिभावकों को सूचित किया है कि जिनके बच्चे कक्षा आठवीं (8वीं & 10वीं) में पढ़ रहे हैं वे अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल, जिला कुल्लू में कक्षा (9 एवं 11) में रिक्त सीटों के लिए अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 है। नवोदय विद्यालय परीक्षा दिनांक 07 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कक्षा नवमी में आवेदन हेतु अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2011 से 31.07.2013 तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय के फोन न. 9418538510 पर संपर्क कर सकते है।
फार्म भरने व अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की मुख्य वेबसाईट s://cbseitms.nic.in/2025/nvsix 9 और https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi उपलब्ध है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज