Search
Close this search box.

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 3 की मौत, 1 लापता – भूस्खलन से सड़कें बंद,

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही मच गई। शहर के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मकान, सड़कें और दर्जनों गाड़ियाँ मलबे में दब गईं। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 1 महिला लापता है। सबसे ज्यादा नुकसान जेल रोड इलाके में हुआ, जहां पानी और मलबे में कई गाड़ियाँ दब गईं। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। एसपी साक्षी वर्मा मौके पर मौजूद हैं। भारी बारिश के चलते मंडी-जोगिन्दरनगर  रोड बंद कर दी गई है। नेशनल हाईवे-21 (मंडी से कुल्लू) और पठानकोट-मंडी हाइवे कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से बंद हैं।
नगर निगम कमिश्नर रोहित राठौर ने कहा कि ऊपरी इलाकों का मलबा नीचे आ गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। इसे बादल फटने की घटना माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दोनों ने घटना पर दुख जताया और मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज