Search
Close this search box.

SSC Exams 2025: स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, जानें पूरा शेड्यूल और पैटर्न

जॉब अपडेट,कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ तथा कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा 2025 की आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विस्तृत परीक्षा शेड्यूल और नोटिस देख सकते हैं।
परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 ,6, 7 और 8 अगस्त 2025
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-I)12 अगस्त 2025

कितने पदों पर होगी भर्ती?
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ के लिए कुल 261 पद भरे जाएंगे। हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती (JHT, JTO, सीनियर ट्रांसलेटर आदि) के लिए कुल 437 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
SSC Stenographer 2025: परीक्षा पैटर्न
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग।जनरल अवेयरनेस,इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग।परीक्षा की अवधि: 2 घंटे होगी और पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। ट्रांसक्रिप्शन के लिए निर्धारित समय ग्रुप D: अंग्रेजी – 50 मिनट, हिंदी – 65 मिनट।ग्रुप C: अंग्रेजी – 40 मिनट, हिंदी – 55 मिनट

SSC JHT 2025: परीक्षा पैटर्न
पेपर 1 (MCQ आधारित):
सामान्य हिंदी – 100 प्रश्न,सामान्य अंग्रेजी – 100 प्रश्न,चयनित उम्मीदवारों को पेपर 2 (वर्णनात्मक) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद और निबंध लेखन की परीक्षा होगी।
महत्वपूर्ण सूचना:
परीक्षाओं से जुड़ी सभी जानकारी, सिलेबस और नोटिस SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर नोटिस पढ़ें और परीक्षा की पूरी तैयारी करें

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज