Search
Close this search box.

Motorola ने लॉन्च किया Moto G86 Power 5G, कीमत सिर्फ ₹17,999 रूपए

टेक अपडेट,Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G86 Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि इतना मजबूत भी है कि गिराने या पानी में डुबोने पर भी कुछ नहीं बिगड़ेगा। इसकी कीमत ₹17,999 रखी गई है, जो कि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। फोन की बिक्री 6 अगस्त से Motorola India की वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी।
मजबूती में टॉप क्लास, मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन
Moto G86 Power 5G को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि यह फोन गर्मी, ठंड, धूल, गिरावट और कंपन जैसी कठोर परिस्थितियों में भी सही काम करता है। साथ ही इसे IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, यानी ये पूरी तरह से पानी और धूल से सुरक्षित है।

बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले
फोन में 6.7 इंच का Super HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1,220 x 2,712 पिक्सल है। ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके ऊपर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो स्क्रैच से बचाता है।
दमदार परफॉर्मेंस और स्टोरेज
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 (4nm) प्रोसेसर लगा है, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है।
प्रो लेवल कैमरा सेटअप Moto G86 Power 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है: 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी सेंसर 8MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा 3-इन-1 फ्लिकर सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
जबरदस्त बैटरी और फास्ट चार्जिंग, फोन में 6,720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। इसे 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग से जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
बेहतर ऑडियो अनुभव
फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Audio और Hi-Res Audio को सपोर्ट करते हैं। इससे म्यूजिक और वीडियो का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज