
31 जुलाई 2025 – Motorola आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G86 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और यह Flipkart एवं Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। फोन का टीज़र पहले ही Flipkart पर लाइव हो चुका है, जिससे इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।
प्रमुख फीचर्स की एक झलक:
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 डिस्प्ले: 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रोटेक्शन Gorilla Glass 7i, IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H ड्यूरैबिलिटी बैटरी 6720mAh की बड़ी बैटरी
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15
रैम/स्टोरेज: 8GB RAM, 128GB और 256GB स्टोरेज, 1TB तक एक्सपेंडेबल
कैमरा:
रियर: 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो फ्रंट: 32MP सेल्फी कैमरा ऑडियो: स्टीरियो स्पीकर्स सुरक्षा: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर टफ डिजाइन और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती ,Moto G86 Power 5G को झटकों, पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरैबिलिटी इसे और भी रग्ड बनाती है, जो कि इसे “रफ एंड टफ” यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
कीमत और उपलब्धता
हालांकि Motorola ने लॉन्च से पहले कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन ₹15,000–₹20,000 की प्राइस रेंज में आ सकता है, जिससे यह भारतीय मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार दावेदार बन जाएगा।



