Search
Close this search box.

पौंग झील के किनारे तैरता मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस,पहले भी मिल चुके हैं दो शव, स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग झील एक बार फिर चर्चा में है। सोमवार सुबह झील के किनारे स्थित घाड़ क्षेत्र में एक और अज्ञात शव तैरता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों द्वारा शव को झील में तैरते हुए देखने के बाद इस घटना की सूचना पनालथ पंचायत के प्रधान रमेश सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही रमेश सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस थाना जवाली को दी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि झील के घाड़ क्षेत्र में अज्ञात शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पौंग झील से दो अज्ञात शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बार-बार शवों का मिलना स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना को जन्म दे रहा है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह दुर्घटनाएं हैं, आत्महत्याएं, या कोई आपराधिक गतिविधि। झील के आसपास के गांवों में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टों के आधार पर शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस से अपील:
पुलिस प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है। यदि किसी को हाल ही में कोई व्यक्ति लापता मिला हो या इस तरह की जानकारी हो, तो वे तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज