टेक अपडेट,अगर आप Apple का iPhone, iPad या Mac इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Apple डिवाइस यूज़र्स के लिए एक हाई-लेवल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।
क्या है मामला?
CERT-In ने 4 अगस्त 2025 को चेतावनी दी है कि Apple के कई डिवाइसेज़ में गंभीर सिक्योरिटी खामियां मिली हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर आपके डिवाइस को हैंग या खराब कर सकते हैं, और आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
कौन-से डिवाइस हैं खतरे में?
यह खतरा उन डिवाइसों पर है जिनमें पुराने वर्जन का सॉफ़्टवेयर है। अगर आपके डिवाइस में नीचे दिए गए वर्जन से पुराना सिस्टम है, तो तुरंत अपडेट करें:
iOS 18.6 से पहले के iPhones,iPadOS 17.7.9 या 18.6 से पहले के iPads,macOS Sequoia 15.6 से पहले,macOS Sonoma 14.7.7 से पहले
macOS Ventura 13.7.7 से पहले,watchOS 11.6 से पहले,tvOS 18.6 से पहले,visionOS 2.6 से पहले
क्या हो सकता है नुकसान?
डिवाइस हैंग या खराब हो सकता है,आपकी फाइल्स डिलीट हो सकती हैं,हैकर खतरनाक ऐप्स डाल सकते हैं,पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है
तुरंत क्या करें?
Apple ने नया अपडेट iOS 18.6 और अन्य OS वर्ज़न जारी कर दिया है। आपको सिर्फ इतना करना है:
Steps:
Settings में जाएं
General पर क्लिक करें
Software Update में जाकर नया वर्ज़न इंस्टॉल करें
जो यूज़र्स चाहें, वे iOS 26 का पब्लिक बीटा भी जॉइन कर सकते हैं (iPhone 11 और नए मॉडल्स के लिए)।
सावधानी ही सुरक्षा है!
अगर आप चाहते हैं कि आपका iPhone, iPad या Mac सुरक्षित रहे, तो तुरंत सॉफ़्टवेयर अपडेट कर लें। छोटी सी लापरवाही आपके डिवाइस और डाटा को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।




