Search
Close this search box.

प्रतिभा सिंह का भाजपा पर हमला,लोकतंत्र को कमजोर कर रही सरकार, राहुल गांधी के आरोप तथ्य आधारित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल
शिमला ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है और संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्षता खो रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत के आरोप पूरी तरह तथ्यों पर आधारित हैं और चुनाव आयोग को इस पर स्पष्टीकरण देना होगा। रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण के बाद प्रतिभा सिंह पत्रकारों से संवाद कर रही थीं।
राहुल गांधी की मुहिम को बताया लोकतंत्र की रक्षा का प्रयास
प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने फर्जी मतपत्र, वोट चोरी, और बोगस मतदान जैसे मुद्दों पर जो तथ्यों के साथ आरोप लगाए हैं, वह किसी भी लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इन तथ्यों के साथ जनता के बीच जाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाएगी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राहुल गांधी के सवालों से बच रहा है, जबकि उसे निष्पक्ष जांच कर देश के सामने जवाब रखना चाहिए।
कंगना रणौत के चुनाव परिणाम पर भी उठाए सवाल
मंडी से सांसद बनीं कंगना रणौत की जीत पर भी प्रतिभा सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कंगना राजनीति में नई थीं, जबकि उनके खिलाफ खड़े विक्रमादित्य सिंह एक मजबूत और लोकप्रिय नेता हैं। ऐसे में 5 लाख वोटों का अंतर संदेहास्पद है। उन्होंने दावा किया कि पहले कांग्रेस के पास ठोस सबूत नहीं थे, लेकिन अब पार्टी के पास चुनावी अनियमितताओं को लेकर पर्याप्त तथ्य हैं, जिन्हें आगामी चुनावों में जनता के सामने लाया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ नेता
इस मौके पर कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर, अजय सोलंकी, सुरेंद्र चौहान, अनुराग शर्मा, जैनब चंदेल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे और राहुल गांधी के वीडियो प्रसारण को देखा।

 चुनावी पारदर्शिता को लेकर गरमाई राजनीति
राहुल गांधी के आरोपों और प्रतिभा सिंह के बयानों के बाद हिमाचल की राजनीति में चुनावी पारदर्शिता और लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। कांग्रेस अब इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर जवाबदेही सुनिश्चित कराने की तैयारी में है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज